Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री
    NATIONAL

    टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत के तेजी से बढ़ते लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टेस्ला की एंट्री एक धीमे नोट पर शुरु हुई, जिसमें कंपनी ने इस वर्ष सितंबर में डिलीवरी शुरू करने के बाद से केवल 157 यूनिट की बिक्री की। सरकार के वाहन पोर्टल के अनुसार, टेस्ला का प्रदर्शन नवंबर में पहले से स्थापित लग्जरी प्लेयर्स बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज से खराब रहा। टेस्ला ने नवंबर में कुल 48 यूनिट की ही बिक्री की।
    टेस्ला की तुलना में बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नवंबर में 267 ईवी की बिक्री की, जो दिखाता है कि प्रीमियम सेगमेंट में टेस्ला को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। यूएस-बेस्ड ऑटोमेकर ने भारत में अपनी पहली पेशकश के रूप में मॉडल वाई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की, इस मॉडल के साथ कंपनी का भारत में संचालन शुरू हुआ।

    शुरुआती उत्साह के बावजूद कंपनी के बिक्री आंकड़े दर्शाते हैं कि टेस्ला को अभी भी कुछ लंबा इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही कंपनी पहले से स्थापित लग्जरी ब्रांड को चैलेंज कर सकेगी। बिक्री में धीमी गति के बावजूद भी टेस्ला भारत में अपने फुटप्रिंट लगातार बढ़ा रही है। बीते हफ्ते ही कंपनी ने अपने पहले ऑल-इन-वन टेस्ला सेंटर को गुरुग्राम में खोलने की घोषणा की।
    ग्राहकों को संपूर्ण ऑनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करते हुए गुरुग्राम सेक्टर 48 में ऑर्किड बिजनेस पार्क में नई फैसिलिटी को रिटेल, आफ्टर-सेल्स सर्विस, डिलीवरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    टेस्ला इंडिया के जनरल मैनेजर शरद अग्रवाल ने कहा कि उत्तर भारत में तेजी से बढ़ती टेस्ला कम्युनिटी को सपोर्ट करने की दिशा में गुरुग्राम सेंटर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों के काम करने, ट्रैवल और डाइन करने की जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुविधाजनक बनाना है।
    अग्रवाल ने कहा कि टेस्ला का मिशन सस्टेनेबल एनर्जी की ओर बदलाव को गति देना है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और एक डायरेक्ट बिजनेस मॉडल का इस्तेमाल करने के साथ कंपनी कस्टमर कॉन्फिडेंस को बढ़ाना चाहती है। साथ ही, भारत में ईवी अपनाने को बढ़ावा देना चाहती है।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.