Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो साइको बॉयफ्रड ने कर दी हत्या, इंस्टाग्राम में बनाए 19 फेक आईडी
    CRIME

    गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो साइको बॉयफ्रड ने कर दी हत्या, इंस्टाग्राम में बनाए 19 फेक आईडी

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो साइको बॉयफ्रड ने कर दी हत्या, इंस्टाग्राम में बनाए 19 फेक आईडी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मामला जितना ख़ौफनाक है, उतना ही चौंकाने वाला भी. पुलिस जांच में सामने आया, कि हत्या करने वाला आरोपी एक साइकोपैथ प्रवृत्ति का युवक है, जो महिलाओं की तरह वेशभूषा धारण करता था और सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से 19 फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था. प्रेम संबंध टूटने के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका की पहले चाकू से गोदकर और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, और बाद में शव को पैरावट में जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया.

     

    घटना का खुलासा तब हुआ जब 25 अक्टूबर की सुबह ग्राम चरोटी में पैरावट के ढेर में एक युवती का जला हुआ शव मिला. इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की, जिसमें शव पर धारदार हथियार के कई निशान मिले. प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

     

    बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने जांच को आगे बढ़ाया. गांव में कैंप लगाकर गवाहों और परिजनों के बयान लिए गए. जांच के दौरान आरोपी सालिक राम पर संदेह गहराया, जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई.आरोपी ने बताया कि 24-25 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान जब युवती ने उसके साथ रिश्ता फिर से जोड़ने से इनकार किया, तो उसने चाकू और लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास की पैरावट में डालकर आग लगा दी और घर जाकर सो गया ताकि किसी को शक न हो. एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सालिक राम की मानसिक प्रवृत्ति असामान्य और साइकोपैथिक है. वह अक्सर महिलाओं की तरह वेशभूषा धारण करता था और उसके मोबाइल एवं घर से महिलाओं के कपड़े पहनकर खींची गई कई तस्वीरें बरामद हुई हैं.

    सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम और फोटो से 19 फेक अकाउंट बनाए हुए थे. इन अकाउंट्स से वह महिलाओं से बातचीत कर उन्हें प्रभावित करने और संबंध बनाने की कोशिश करता था. बलौदा बाजार पुलिस अब इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनसे जुड़े लोगों की जांच कर रही है. वहीं साइबर सेल आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितनी महिलाओं को धोखे में रखा और क्या किसी अन्य अपराध से उसका संबंध है.

    Knock India

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.