Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
    CRIME

    ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Kawardha. कवर्धा। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा खेलने के प्रमाण मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस ने यह अभियान चलाया।

    पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम दुल्लापुर के पास मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित गोस्वामी (23), निवासी ग्राम बहरमुड़ा, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से Vivo V27 मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन सट्टा लिंक के जरिए सट्टा खेलने के साक्ष्य मिले।

    दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दीपक कश्यप (23), निवासी ग्राम बहरमुड़ा को गिरफ्तार किया। वह भी मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते पाया गया। उसके पास से Vivo कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। जांच के दौरान उसके मोबाइल में भी ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के माध्यम से सट्टा खेलने के प्रमाण मिले। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के मोबाइल में सट्टा खेलने और खिलाने से संबंधित लिंक, यूजर आईडी और व्हाट्सएप चैटिंग के साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ थाना कवर्धा में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 153/2026 और 154/2026 के तहत Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022 की धारा 07 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान इस तरह की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा या जुआ से दूर रहें। साथ ही यदि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित थाना कवर्धा और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Knock India

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 11, 2026

    कुपोषण पर कड़ा प्रहार : नारायणपुर के 13 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को अब रोजाना मिलेगा मुफ़्त पौष्टिक नाश्ता….

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण….

    September 11, 2026

    हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    September 11, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.