Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » एशिया लेजेंड्स कप-2026 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी सिलेक्ट
    छत्तीसगढ़

    एशिया लेजेंड्स कप-2026 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी सिलेक्ट

    HasinaBy HasinaJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एशिया लेजेंड्स कप-2026 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी सिलेक्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। एशिया लेजेंड्स कप 2026 का आयोजन थाईलैंड के चियांगमई और बैंकॉक में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय लेजेंड्स क्रिकेट टीम में किया गया है।

    बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) की ओर से जारी सूची में जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुंटे को टीम में जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों का चयन उनके अनुभव, निरंतर प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल के आधार पर किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।

    भारतीय लेजेंड्स टीम में चयनित इन तीनों खिलाड़ियों ने बीते वर्षों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है।

    उनके चयन पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रॉबिन कुमार और सचिव तरुणेश परिहार ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर और रोशन होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एशिया लेजेंड्स कप में इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी।

    जतिन सक्सेना भिलाई के निवासी हैं और वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

    बीते साल बीवीसीआई से जुड़े आईवीपीएल टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उनके अनुभव और लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय लेजेंड्स टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

    मोहम्मद कलीम खान, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इस्पेक्टर हैं, अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न ऑल इंडिया टूर्नामेंट और लेजेंड्स लीग में 22 मैचों में 40 से अधिक विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया है। वे पहले छत्तीसगढ़ लेजेंड्स टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

    चंद्रशेखर खुंटे छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ लेजेंड्स लीग में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय लेजेंड्स टीम में शामिल किया गया है।

    Three players from Chhattisgarh selected for Asia Legends Cup-2026
    Hasina

    Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    September 17, 2026

    सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती….

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य…..

    September 17, 2026

    सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान….

    September 17, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.