Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अजमेर शरीफ का सालाना उर्सपाक आज से शुरू, PM मोदी की ओर से आज पेश होगी चादर
    NATIONAL

    अजमेर शरीफ का सालाना उर्सपाक आज से शुरू, PM मोदी की ओर से आज पेश होगी चादर

    Knock IndiaBy Knock IndiaDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजमेर शरीफ का सालाना उर्सपाक आज से शुरू, PM मोदी की ओर से आज पेश होगी चादर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/अजमेर। हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ का सालाना उर्स पाक आज से शुरू हो गया है। कल इस्लामिक माह रज़ब का चाँद दिखा। आज सुबह 11.30 बजे पीएम मोदी की ओर से चादर पेश की जाएगी। चादर लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजेजू अजमेर पहुंच रहे है, पिछले साल भी केंद्रीय मंत्री चादर लेकर पहुंचे थे, ये उनकी दूसरी अजेमर यात्रा है। अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम जनाब हाजी सैयद अमजद हुसैन चिश्ती और सैयद अजमत हुसैन चिश्ती गुड्डा भाई ने बताया कि माहे रजब का चांद कल दिखने के बाद आज 22 दिसंबर से अजमेर शरीफ का उर्सपाक शुरू हो गया।

    सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का सालाना उर्सपाक बड़े शानो शौकत से मनाया जाता है। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विदेश के राष्ट्रध्यक्ष की ओर से भी चादर पेश किया जाता है। बड़ी तादात में विदेशी जायरीन भी अजमेर शरीफ आते हैं। यह सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला रहता है और इस दौरान जिक्र, कव्वाली, और झंडा चढ़ाने जैसी रस्में होती हैं, जिसमें दुनियाभर से लाखों जायरीन आते हैं। सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने प्रेम और सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता का संदेश दिये थे इसलिए उन्हें ख़्वाजा गरीब नवाज़ के नाम से भी जाना जाता है। उर्स की शुरुआत बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने की रस्म से होती है जिसे फ्लेग सेरेमनी भी कहा जाता है। उर्स के दौरान जन्नती दरवाजा खोला जाता है। दरगाह परिसर में रातभर कव्वाली और ज़िक्र की महफिल चलते रहती है।

    उर्स का आखिरी और महत्वपूर्ण दिन 27 दिसंबर को है जिसमें छठी शरीफ की फातेहा होती है जिसमे शामिल होने देश विदेश के लोग भी पहुंचते हैं।यह भारत का सबसे बड़ा मुस्लिम मेला माना जाता है, लेकिन हर धर्म के लोग इस मेले में शामिल होते हैं। लाखों की तादात में जायरीन इस दौरान अजमेर शरीफ पहुंचते हैं जिसमें हिन्दू मुस्लिम सिख, ईसाई के अलावा अन्य धर्मावलंबी रहते हैं।भारी भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं, जिसमें चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहती हैं। छत्तीसगढ़ से भी हर साल जायरीन अजमेर शरीफ जाते हैं। बैजनाथपारा एथलेटिक क्लब चादर गरीब नवाज़ कमेटी रायपुर के सरपरस्त हाजी अमीनुद्दीन अमीन मास्टर साहब ने जनता से रिश्ता के राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना को बताया कि पिछले 56 सालों से क्लब की जानिब से चादर पेश किया जा रहा है जो आज तक बदस्तूर जारी है। इसी तरह फखरे छत्तीसगढ़ कमेटी, औलिया चिश्तिया कमेटी सहित अलावा हर मोहल्ले से चादर लेकर अज़मेर जाते हैं। क्लब के मेंबर चादर लेकर अजमेर शरीफ जाते हैं और वहां दरगाह ख़्वाजा गरीब नवाज़ में पेश कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.